SSCGKQuiz Logo

SSCGKQuiz

दिसंबर 2025 - मासिक करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी

📅 26 Jul 2026

December 2025 ke sabhi important events ko cover karne ke liye ye best quiz hai. Agar aap SSC (CGL, CHSL, MTS), Banking ya Railway exams ki taiyari kar rahe hain, toh ye MCQs aapke liye bahut zaroori hain., Topic Covered- National News : Sarkari yojnayein aur bade badlav., International: Duniya bhar ke bade sammelan (Summits)., Sports & Awards: Saal ke ant mein mile saare bade awards., Science & Tech: ISRO aur AI se judi nayi updates.

Total Questions: 40

इस प्रैक्टिस टेस्ट के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (Questions & Answers)

Q 1. वर्ष 2026 के लिए 'इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस' (International IDEA) की अध्यक्षता किस देश को मिली है? Which country has got the presidency of 'International Institute for Democracy and Electoral Assistance' (International IDEA) for the year 2026?

  • A. स्वीडन / sweden
  • B. भारत / India ✅ (Correct Answer)
  • C. अमेरिका / America
  • D. जापान / Japan

स्पष्टीकरण (Explanation): भारत की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 2026 के लिए अध्यक्षता ग्रहण की है। ध्यातव्य है कि 1995 में स्थापित इस संस्था का मुख्यालय स्वीडन में है। / From the Indian side, Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar has assumed the presidency for 2026. It is noteworthy that the headquarters of this organization established in 1995 is in Sweden.

Q 2. यूनेस्को (UNESCO) की 'अमूर्त सांस्कृतिक विरासत' सूची में हाल ही में किस भारतीय त्योहार को शामिल किया गया है? Which Indian festival has recently been included in UNESCO's 'Intangible Cultural Heritage' list?

  • A. होली / Holi
  • B. दुर्गा पूजा / Durga Puja
  • C. दीपावली / Diwali ✅ (Correct Answer)
  • D. पोंगल / Pongal

स्पष्टीकरण (Explanation): पहली बार भारत ने आईसीएच (ICH) समिति की मेजबानी की और इसी दौरान दीपावली को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया। भारत में इसे संगीत नाटक एकेडमी मेंटेन करती है। / For the first time, India hosted the ICH Committee and during this time Diwali was included in the Intangible Cultural Heritage of Humanity list. In India it is maintained by Sangeet Natak Academy.

Q 3. 2027 की जनगणना (Census) में भारत सरकार कुल कितना बजट खर्च करने जा रही है? How much total budget is the Government of India going to spend on the 2027 Census?

  • A. 10,000 करोड़ रुपये / Rs 10,000 crore
  • B. 11,718 करोड़ रुपये / Rs 11,718 crore ✅ (Correct Answer)
  • C. 15,000 करोड़ रुपये / Rs 15,000 crore
  • D. 20,000 करोड़ रुपये / Rs 20,000 crore

स्पष्टीकरण (Explanation): 2027 में होने वाली जनगणना भारत की 16वीं जनगणना होगी, जिसका बजट 11,718 करोड़ रुपये है और यह पहली डिजिटल जनगणना होगी। / The census to be held in 2027 will be the 16th census of India, with a budget of Rs 11,718 crore and will be the first digital census.

Q 4. हाल ही में किस बैंक का नया लोगो लॉन्च किया गया है, जो 'वन स्टेट, वन बैंक' के सिद्धांत पर आधारित है? Which bank's new logo has been launched recently, which is based on the principle of 'One State, One Bank'?

  • A. भारतीय स्टेट बैंक / state Bank of India
  • B. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) / Regional Rural Bank (RRB) ✅ (Correct Answer)
  • C. नाबार्ड / NABARD
  • D. सहकारी बैंक / co-operative bank

स्पष्टीकरण (Explanation): वित्त मंत्रालय ने 'वन स्टेट, वन आरआरबी' (One State, One RRB) के सिद्धांत पर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) के लिए एक नया लोगो लॉन्च किया है। / The Finance Ministry has launched a new logo for Regional Rural Banks (RRBs) on the principle of 'One State, One RRB'.

Q 5. संसद में पारित 'सबका बीमा सबकी रक्षा बिल' के तहत इंश्योरेंस सेक्टर में FDI की सीमा 74% से बढ़ाकर कितनी कर दी गई है? Under the 'Sabka Bima Sabki Raksha Bill' passed in the Parliament, the FDI limit in the insurance sector has been increased from 74% to how much?

  • A. 80% / 80%
  • B. 90% / 90%
  • C. 100% / 100% ✅ (Correct Answer)
  • D. 49% / 49%

स्पष्टीकरण (Explanation): इस बिल के माध्यम से 1938 के बीमा अधिनियम में संशोधन किया गया है और बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की सीमा को 74% से बढ़ाकर 100% कर दिया गया है। / Through this bill, the Insurance Act of 1938 has been amended and the limit of Foreign Direct Investment (FDI) in the insurance sector has been increased from 74% to 100%.

Q 6. 'जी-राम जी' (G-RAM ji) बिल ने पुरानी मनरेगा योजना की जगह ली है, अब इसके तहत एक वर्ष में कम से कम कितने दिनों के रोजगार की गारंटी दी गई है? 'G-RAM ji' bill has replaced the old MNREGA scheme, now under it, at least how many days of employment is guaranteed in a year?

  • A. 100 दिन / 100 days
  • B. 125 दिन / 125 days ✅ (Correct Answer)
  • C. 150 दिन / 150 days
  • D. 200 दिन / 200 days

स्पष्टीकरण (Explanation): 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन' (G-RAM ji) बिल ने 2005 के मनरेगा को रिप्लेस किया है, जिसमें रोजगार की गारंटी 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है। / The 'Developed India Guarantee for Employment and Livelihood Mission' (G-RAM ji) Bill has replaced MNREGA of 2005, in which the employment guarantee has been increased from 100 days to 125 days.

Q 7. सरकारी स्तर पर 'भारत टैक्सी' (Bharat Taxi) सेवा किस मंत्रालय द्वारा लॉन्च की गई है? By which ministry has the 'Bharat Taxi' service been launched at the government level?

  • A. सड़क परिवहन मंत्रालय / Ministry of Road Transport
  • B. सहकारिता मंत्रालय (Ministry of Cooperation) / Ministry of Cooperation ✅ (Correct Answer)
  • C. रेल मंत्रालय / Ministry of Railways
  • D. गृह मंत्रालय / Home Ministry

स्पष्टीकरण (Explanation): ओला-उबर की तरह ही भारत सरकार ने अपनी खुद की 'भारत टैक्सी' (Bharat Taxi) ऐप लॉन्च की है, जिसे सहकारिता मंत्रालय के तहत शुरू किया गया है। / Like Ola-Uber, the Government of India has launched its own 'Bharat Taxi' app, which has been launched under the Ministry of Cooperation.

Q 8. भारत का पहला 'वाटर पॉजिटिव' (Water Positive) स्टेटस प्राप्त करने वाला हवाई अड्डा कौन सा बन गया है? Which airport has become India's first airport to receive 'Water Positive' status?

  • A. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दिल्ली / Indira Gandhi International Airport, Delhi ✅ (Correct Answer)
  • B. केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट, बेंगलुरु / Kempegowda Airport, Bengaluru
  • C. छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट, मुंबई / Chhatrapati Shivaji Airport, Mumbai
  • D. कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट / Cochin International Airport

स्पष्टीकरण (Explanation): दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत का पहला 'वाटर पॉजिटिव' हवाई अड्डा बन गया है, जिसका अर्थ है कि यह जितना फ्रेश वाटर इस्तेमाल करता है, उससे अधिक को रिस्टोर करता है। / Delhi's Indira Gandhi International Airport has become India's first 'water positive' airport, meaning it restores more fresh water than it uses.

Q 9. 'पीएम कुसुम' (PM KUSUM) योजना को किस वर्ष तक के लिए बढ़ा दिया गया है? 'PM KUSUM' scheme has been extended till which year?

  • A. मार्च 2026 / March 2026 ✅ (Correct Answer)
  • B. दिसंबर 2026 / December 2026
  • C. मार्च 2027 / March 2027
  • D. दिसंबर 2025 / December 2025

स्पष्टीकरण (Explanation): किसानों को कृषि कार्य के लिए सोलर पंप स्थापित करने में मदद करने वाली 2019 में लॉन्च इस योजना को मार्च 2026 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। / Launched in 2019 to help farmers install solar pumps for agricultural purposes, the scheme has been extended till March 2026.

Q 10. न्यूक्लियर ऊर्जा क्षमता को 100 GW तक ले जाने के लक्ष्य के साथ कौन सा बिल संसद में पास किया गया है? Which bill has been passed in Parliament with the aim of taking nuclear energy capacity to 100 GW?

  • A. शांति (SHANTI) बिल / SHANTI BILL ✅ (Correct Answer)
  • B. शक्ति बिल / power bill
  • C. ऊर्जा बिल / energy bill
  • D. विकास बिल / development bill

स्पष्टीकरण (Explanation): सस्टेनेबल हार्नेसिंग एंड एडवांसमेंट ऑफ न्यूक्लियर एनर्जी (SHANTI) बिल 1962 के परमाणु ऊर्जा अधिनियम की जगह लेता है और 2047 तक 100 गीगावाट न्यूक्लियर क्षमता प्राप्त करने का लक्ष्य रखता है। / The Sustainable Harnessing and Advancement of Nuclear Energy (SHANTI) Bill replaces the Atomic Energy Act of 1962 and aims to achieve 100 gigawatts of nuclear capacity by 2047.

Q 11. इसरो (ISRO) द्वारा हाल ही में लॉन्च की गई 'ब्लू बर्ड ब्लॉक 2' (Bluebird Block 2) किस प्रकार की सैटेलाइट है? What type of satellite is 'Bluebird Block 2' recently launched by ISRO?

  • A. नेविगेशन सैटेलाइट / navigation satellite
  • B. अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट / earth observation satellite
  • C. कम्युनिकेशन सैटेलाइट / communication satellite ✅ (Correct Answer)
  • D. वेदर सैटेलाइट / weather satellite

स्पष्टीकरण (Explanation): यह LVM3 M6 द्वारा लॉन्च की गई एक कम्युनिकेशन सैटेलाइट है जो सीधे मोबाइल कनेक्टिविटी (Direct-to-Mobile) प्रदान करेगी। / It is a communication satellite launched by LVM3 M6 that will provide direct-to-mobile connectivity.

Q 12. भारत की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड 'वाटर टैक्सी' सेवा कहाँ शुरू की गई है? Where has India's first hydrogen-powered 'water taxi' service been launched?

  • A. कोच्चि / Kochi
  • B. वाराणसी / Varanasi ✅ (Correct Answer)
  • C. कोलकाता / Kolkata
  • D. चेन्नई / Chennai

स्पष्टीकरण (Explanation): पर्यावरण के अनुकूल भारत की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड वाटर टैक्सी सेवा उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुरू की गई है। / India's first eco-friendly hydrogen-powered water taxi service has been launched in Varanasi, Uttar Pradesh.

Q 13. बिहार का पहला सुपर कंप्यूटर किस संस्थान में स्थापित किया गया है और उसका नाम क्या है? In which institute has Bihar's first supercomputer been installed and what is its name?

  • A. IIT पटना (परम रुद्र) / IIT Patna (Param Rudra) ✅ (Correct Answer)
  • B. NIT पटना (परम शक्ति) / NIT Patna (Supreme Power)
  • C. IIT पटना (परम शिव) / IIT Patna (Param Shiv)
  • D. NIT पटना (परम गंगा) / NIT Patna (Param Ganga)

स्पष्टीकरण (Explanation): बिहार के पहले सुपर कंप्यूटर का नाम 'परम रुद्र' है, जिसे IIT पटना में स्थापित किया गया है। / Bihar's first supercomputer is named 'Param Rudra', which has been installed in IIT Patna.

Q 14. हाल ही में किस प्रदूषण नियंत्रण पोत (Pollution Control Vessel) को भारतीय तटरक्षक बल (ICG) में शामिल किया गया है? Which Pollution Control Vessel has been recently inducted into the Indian Coast Guard (ICG)?

  • A. समुद्र प्रहरी / sea ​​police
  • B. समुद्र प्रताप / Samudra Pratap ✅ (Correct Answer)
  • C. अदम्य / indomitable
  • D. अमूल्य / priceless

स्पष्टीकरण (Explanation): 'समुद्र प्रताप' भारत का पहला और पूरी तरह से स्वदेशी निर्मित प्रदूषण नियंत्रण पोत है, जिसे गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) द्वारा बनाया गया है। / 'Samudra Pratap' is India's first and completely indigenously built pollution control vessel, built by Goa Shipyard Limited (GSL).

Q 15. भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच कौन सा संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया? Which joint military exercise was conducted between India and United Arab Emirates (UAE)?

  • A. साइक्लोन / cyclone
  • B. डेजर्ट साइक्लोन / Desert Cyclone ✅ (Correct Answer)
  • C. हरिमऊ शक्ति / Harimau Shakti
  • D. एक्वेरिन / Aquarin

स्पष्टीकरण (Explanation): भारत और यूएई (UAE) की थल सेनाओं के बीच 'डेजर्ट साइक्लोन 2' का दूसरा संस्करण आयोजित किया गया, जबकि केवल 'साइक्लोन' अभ्यास भारत और मिस्र (Egypt) के बीच होता है। / The second edition of 'Desert Cyclone 2' was conducted between the armies of India and UAE, while the only 'Cyclone' exercise takes place between India and Egypt.

Q 16. भारतीय नौसेना ने श्रीलंका में आए 'डिटवा' (Ditwa) चक्रवात के दौरान सहायता के लिए कौन सा ऑपरेशन चलाया? Which operation was conducted by the Indian Navy to provide assistance during the 'Ditwa' cyclone in Sri Lanka?

  • A. ऑपरेशन दोस्त / operation friend
  • B. ऑपरेशन सागर बंधु / Operation Sagar Bandhu ✅ (Correct Answer)
  • C. ऑपरेशन करुणा / operation karuna
  • D. ऑपरेशन राहत / operation relief

स्पष्टीकरण (Explanation): श्रीलंका में आए चक्रवात डिटवा (जिसका नाम यमन ने रखा था) से राहत के लिए भारतीय नौसेना ने 'ऑपरेशन सागर बंधु' चलाया, जिसमें आईएनएस विक्रांत, उदयगिरि और सुकन्या को भेजा गया था। / To provide relief from Cyclone Ditva (named by Yemen) in Sri Lanka, the Indian Navy launched 'Operation Sagar Bandhu' in which INS Vikrant, Udayagiri and Sukanya were dispatched.

Q 17. सैन्य अभ्यास 'हरिमऊ शक्ति' का 5वां संस्करण भारत और किस देश के बीच राजस्थान में हुआ? The 5th edition of military exercise 'Harimau Shakti' took place in Rajasthan between India and which country?

  • A. इंडोनेशिया / Indonesia
  • B. थाईलैंड / Thailand
  • C. मलेशिया / malaysia ✅ (Correct Answer)
  • D. सिंगापुर / Singapore

स्पष्टीकरण (Explanation): भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच 'हरिमऊ शक्ति' (Harimau Shakti) युद्धाभ्यास का 5वां संस्करण राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में संपन्न हुआ। / The 5th edition of the exercise 'Harimau Shakti' between the armies of India and Malaysia concluded at Mahajan Field Firing Range in Rajasthan.

Q 18. डीआरडीओ (DRDO) द्वारा परीक्षण की गई 'आकाश' नेक्स्ट-जेन (Next-Gen) मिसाइल की मारक क्षमता कैसी है? What is the firepower of 'Akash' next-gen missile tested by DRDO?

  • A. हवा से हवा / air to air
  • B. सतह से सतह / surface to surface
  • C. सतह से हवा (Surface to Air) / Surface to Air ✅ (Correct Answer)
  • D. हवा से सतह / air to surface

स्पष्टीकरण (Explanation): आकाश नेक्स्ट-जेन (Akash Next-Gen) एक उन्नत मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली (Surface to Air) मिसाइल है, जिसे डीआरडीओ द्वारा विकसित किया गया है। / Akash Next-Gen is an advanced medium-range surface to air missile, developed by DRDO.

Q 19. हाल ही में किस शहर को भारत का 26वां मेट्रो शहर बनने का गौरव प्राप्त हुआ है? Which city has recently got the honor of becoming the 26th metro city of India?

  • A. इंदौर / Indore
  • B. भोपाल / Bhopal ✅ (Correct Answer)
  • C. आगड़ा / Agra
  • D. पटना / Patna

स्पष्टीकरण (Explanation): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल द्वारा भोपाल मेट्रो के उद्घाटन के बाद भोपाल भारत का 26वां मेट्रो शहर बन गया है। / Bhopal has become the 26th metro city of India after the inauguration of Bhopal Metro by Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav and Union Minister Manohar Lal.

Q 20. 'हांसी' (Hansi) को हाल ही में किस राज्य का 23वां जिला घोषित किया गया है? 'Hansi' has recently been declared as the 23rd district of which state?

  • A. पंजाब / Punjab
  • B. हरियाणा / Haryana ✅ (Correct Answer)
  • C. राजस्थान / Rajasthan
  • D. उत्तर प्रदेश / Uttar Pradesh

स्पष्टीकरण (Explanation): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने 'हांसी' को राज्य का 23वां जिला (23rd District) घोषित किया है। / Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini has declared 'Hansi' as the 23rd district of the state.

Q 21. भारत का पहला 'पावर म्यूजियम' (Power Museum) किस राज्य में स्थापित किया जा रहा है? India's first 'Power Museum' is being established in which state?

  • A. महाराष्ट्र / Maharashtra
  • B. बिहार / Bihar ✅ (Correct Answer)
  • C. गुजरात / Gujarat
  • D. कर्नाटक / Karnataka

स्पष्टीकरण (Explanation): भारत का पहला पावर म्यूजियम बिहार के पटना स्थित 'करबिगहिया थर्मल पावर स्टेशन' (Karbigahiya) में स्थापित किया जा रहा है, जिसे डीकमीशन कर दिया गया है। / India's first power museum is being established at 'Karbigahiya Thermal Power Station' in Patna, Bihar, which has been decommissioned.

Q 22. नीति आयोग ने किस राज्य को 'जिंजर कैपिटल ऑफ इंडिया' (अदरक की राजधानी) घोषित किया है? Which state has been declared as 'Ginger Capital of India' by NITI Aayog?

  • A. सिक्किम / Sikkim
  • B. मिजोरम / Mizoram ✅ (Correct Answer)
  • C. असम / Assam
  • D. मेघालय / Meghalaya

स्पष्टीकरण (Explanation): नीति आयोग ने पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम को देश में अदरक की खेती में इसके योगदान के लिए 'जिंजर कैपिटल ऑफ इंडिया' घोषित किया है। / NITI Aayog has declared the north-eastern state Mizoram as the 'Ginger Capital of India' for its contribution to ginger cultivation in the country.

Q 23. 'पार्वती अरगा' पक्षी अभयारण्य को इको-सेंसिटिव जोन घोषित किया गया है, यह किस राज्य में है? 'Parvati Arga' bird sanctuary has been declared an eco-sensitive zone, in which state?

  • A. उत्तर प्रदेश / Uttar Pradesh ✅ (Correct Answer)
  • B. मध्य प्रदेश / Madhya Pradesh
  • C. बिहार / Bihar
  • D. उत्तराखंड / Uttarakhand

स्पष्टीकरण (Explanation): पार्वती अरगा उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में स्थित एक रामसर साइट और गोखुर झील (Oxbow Lake) है, जिसे हाल ही में इको-सेंसिटिव जोन घोषित किया गया है। / Parvati Arga is a Ramsar site and Oxbow Lake located in the Gonda district of Uttar Pradesh, which has recently been declared an eco-sensitive zone.

Q 24. 'कोपरा जलाशय' (Kopra Reservoir) किस राज्य की पहली रामसर साइट बन गया है? 'Kopra Reservoir' has become the first Ramsar site of which state?

  • A. छत्तीसगढ़ / Chhattisgarh ✅ (Correct Answer)
  • B. झारखंड / Jharkhand
  • C. ओडिशा / Odisha
  • D. तेलंगाना / Telangana

स्पष्टीकरण (Explanation): बिलासपुर जिले में स्थित 'कोपरा जलाशय' ने पर्यावरण मील का पत्थर हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ की पहली रामसर साइट (Ramsar Site) बनने का गौरव प्राप्त किया है। / 'Kopra Reservoir' located in Bilaspur district has achieved the environmental milestone of becoming the first Ramsar Site of Chhattisgarh.

Q 25. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ रिकॉर्ड 9 महीने में 'फ्री ट्रेड एग्रीमेंट' (FTA) पर हस्ताक्षर किए हैं? Recently, with which country has India signed a 'Free Trade Agreement' (FTA) in a record 9 months?

  • A. यूके / UK
  • B. न्यूजीलैंड / New Zealand ✅ (Correct Answer)
  • C. ऑस्ट्रेलिया / Australia
  • D. ओमान / Oman

स्पष्टीकरण (Explanation): व्यापार और सीमा शुल्क निकासी (कस्टम क्लीयरेंस) को आसान बनाने के लिए भारत ने रिकॉर्ड 9 महीने के भीतर न्यूजीलैंड के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बातचीत पूरी कर ली है। / India has completed negotiations on a Free Trade Agreement (FTA) with New Zealand within a record 9 months to ease trade and customs clearance.

Q 26. 1 जनवरी 2026 से भारत किस अंतरराष्ट्रीय प्रक्रिया की अध्यक्षता ग्रहण करेगा, जो 'कॉन्फ्लिक्ट डायमंड्स' को रोकने से जुड़ी है? India will assume the chairmanship of which international process from January 1, 2026, which is related to stopping 'Conflict Diamonds'?

  • A. वासेनार अरेंजमेंट / Wassenaar Arrangement
  • B. किम्बरले प्रोसेस (Kimberley Process) / Kimberley Process ✅ (Correct Answer)
  • C. एमटीसीआर / MTCR
  • D. पेरिस एग्रीमेंट / paris agreement

स्पष्टीकरण (Explanation): भारत 1 जनवरी 2026 से 'किम्बरले प्रोसेस' की अध्यक्षता करेगा। यह 2003 में शुरू की गई एक अंतरराष्ट्रीय पहल है जो 'कॉन्फ्लिक्ट डायमंड्स' (विद्रोहियों की फंडिंग में इस्तेमाल होने वाले हीरे) के अवैध व्यापार को रोकती है। / India will chair the 'Kimberley Process' from January 1, 2026. It is an international initiative launched in 2003 to prevent the illegal trade of 'conflict diamonds' (diamonds used to fund rebels).

Q 27. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का 7वां सत्र कहाँ आयोजित किया गया? Where was the 7th session of the United Nations Environment Program (UNEP) held?

  • A. नैरोबी, केन्या / Nairobi, Kenya ✅ (Correct Answer)
  • B. जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड / Geneva, Switzerland
  • C. पेरिस, फ्रांस / Paris, France
  • D. न्यूयॉर्क, अमेरिका / New York, America

स्पष्टीकरण (Explanation): संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा (UNEA) का 7वां सत्र नैरोबी, केन्या में आयोजित किया गया, जहाँ UNEP का मुख्यालय स्थित है। / The 7th session of the United Nations Environment Assembly (UNEA) was held in Nairobi, Kenya, where UNEP is headquartered.

Q 28. किस यूरोपीय देश ने अपनी 400 साल पुरानी डाक सेवा (Postal Tradition) को पूरी तरह समाप्त कर दिया है? Which European country has completely ended its 400 year old postal tradition?

  • A. स्वीडन / sweden
  • B. डेनमार्क / Denmark ✅ (Correct Answer)
  • C. नॉर्वे / norway
  • D. फिनलैंड / finland

स्पष्टीकरण (Explanation): डेनमार्क ने पत्रों की डिलीवरी की आवश्यकता न रहने के कारण अपनी ऐतिहासिक और 400 साल पुरानी डाक सेवा परंपरा को समाप्त कर दिया है। / Denmark has ended its historic and 400-year-old tradition of postal service due to the need to no longer deliver letters.

Q 29. पीएम मोदी को किस अफ्रीकी देश ने अपने सर्वोच्च सम्मान 'ग्रेट ऑनर निशान' से सम्मानित किया है? Which African country has honored PM Modi with its highest honor 'Great Honor Nishan'?

  • A. मिस्र / egypt
  • B. जिबूती / Djibouti
  • C. इथियोपिया / Ethiopia ✅ (Correct Answer)
  • D. सोमालिया / somalia

स्पष्टीकरण (Explanation): अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में वहां के सर्वोच्च सम्मान 'ग्रेट ऑनर निशान' से सम्मानित किया गया। / During his first bilateral visit, PM Modi was honored with the highest honor 'Great Honor Nishan' in Ethiopia's capital Addis Ababa.

Q 30. 'मिसाइल वुमन ऑफ इंडिया' डॉ. टेसी थॉमस को हाल ही में किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? 'Missile Woman of India' Dr. Tessie Thomas has been honored with which award recently?

  • A. डॉ. कलाम पुरस्कार / Dr. Kalam Award
  • B. डॉ. पॉलस मार ग्रेगोरियोस पुरस्कार / Dr. Paulus Mar Gregorios Award ✅ (Correct Answer)
  • C. विज्ञान रत्न / Vigyan Ratna
  • D. शांति स्वरूप भटनागर / Shanti Swaroop Bhatnagar

स्पष्टीकरण (Explanation): डीआरडीओ (DRDO) की पूर्व महानिदेशक और अग्नि-4 मिसाइल प्रोजेक्ट की मुख्य सदस्य डॉ. टेसी थॉमस (भारत की मिसाइल वुमन) को 8वें डॉ. पॉलस मार ग्रेगोरियोस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। / Dr. Tessie Thomas (Missile Woman of India), former Director General of DRDO and a key member of the Agni-4 Missile Project, has been honored with the 8th Dr. Paulus Mar Gregorios Award.

Q 31. संयुक्त राष्ट्र (UN) का 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड 2025' किस भारतीय ने जीता है? Which Indian has won the United Nations (UN)'s 'Champions of the Earth Award 2025'?

  • A. पूर्णिमा देवी बर्मन / Purnima Devi Burman
  • B. सुप्रिया साहू / Supriya Sahu ✅ (Correct Answer)
  • C. सुनीता नारायण / Sunita Narayan
  • D. मेधा पाटकर / Medha Patkar

स्पष्टीकरण (Explanation): संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का प्रतिष्ठित 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड 2025' पर्यावरण संरक्षण के लिए सुप्रिया साहू ने जीता है। / Supriya Sahu has won the prestigious 'Champions of the Earth Award 2025' of the United Nations Environment Program (UNEP) for environmental protection.

Q 32. पेटा (PETA) इंडिया का 'पर्सन ऑफ द ईयर 2025' अवार्ड किस अभिनेत्री को दिया गया है? Which actress has been given PETA India's 'Person of the Year 2025' award?

  • A. आलिया भट्ट / Alia Bhatt
  • B. रवीना टंडन / Raveena Tandon ✅ (Correct Answer)
  • C. दीया मिर्ज़ा / Dia Mirza
  • D. सोनाक्षी सिन्हा / Sonakshi Sinha

स्पष्टीकरण (Explanation): अभिनेत्री रवीना टंडन को जानवरों के कल्याण (Animal Welfare) के लिए किए गए उनके प्रयासों के चलते पेटा इंडिया द्वारा 'पर्सन ऑफ द ईयर 2025' अवार्ड से सम्मानित किया गया है। / Actress Raveena Tandon has been honored with the 'Person of the Year 2025' award by PETA India for her efforts for animal welfare.

Q 33. हाल ही में किस ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता (59वें) का निधन हो गया है? Which Jnanpith Award winner (59th) has passed away recently?

  • A. अमिताभ घोष / Amitabh Ghosh
  • B. विनोद कुमार शुक्ला / Vinod Kumar Shukla ✅ (Correct Answer)
  • C. दामोदर मौजो / Damodar Maujo
  • D. नीलमणि फूकन / Sapphire Phukan

स्पष्टीकरण (Explanation): 59वें ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता और जीवन भर साहित्य में योगदान देने वाले छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ला का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। / Vinod Kumar Shukla, the eminent litterateur of Chhattisgarh, winner of the 59th Jnanpith Award and who contributed to literature throughout his life, has passed away at the age of 88.

Q 34. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का खिताब हरियाणा को हराकर किस टीम ने जीता है? Which team has won the Syed Mushtaq Ali Trophy 2025 title by defeating Haryana?

  • A. तमिलनाडु / Tamil Nadu
  • B. पंजाब / Punjab
  • C. झारखंड / Jharkhand ✅ (Correct Answer)
  • D. बड़ौदा / Baroda

स्पष्टीकरण (Explanation): पुणे में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के फाइनल में झारखंड ने हरियाणा को हराकर खिताब जीता है, जिसमें ईशान किशन 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे। / Jharkhand won the title by defeating Haryana in the final of Syed Mushtaq Ali Trophy 2025 played in Pune, in which Ishan Kishan was the 'Player of the Match'.

Q 35. बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) की नई अध्यक्ष (Chair) किसे चुना गया है? Who has been elected as the new Chair of Badminton World Federation (BWF)?

  • A. साइना नेहवाल / Saina Nehwal
  • B. पीवी सिंधु / PV Sindhu ✅ (Correct Answer)
  • C. कैरोलिना मारिन / Carolina Marin
  • D. ताई ज़ू-यिंग / Tai Tzu-ying

स्पष्टीकरण (Explanation): दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन भारतीय शटलर पीवी सिंधु को बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) का नया अध्यक्ष चुना गया है। / Two-time Olympic medalist and former world champion Indian shuttler PV Sindhu has been elected as the new president of the Badminton World Federation (BWF).

Q 36. पहले 'खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स' की मेजबानी कौन सा राज्य करेगा? Which state will host the first 'Khelo India Tribal Games'?

  • A. मध्य प्रदेश / Madhya Pradesh
  • B. ओडिशा / Odisha
  • C. झारखंड / Jharkhand
  • D. छत्तीसगढ़ / Chhattisgarh ✅ (Correct Answer)

स्पष्टीकरण (Explanation): देश के पहले 'खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स' की मेजबानी छत्तीसगढ़ राज्य करेगा। इस खेल का शुभंकर 'मोर वीर' (Mor Veer) है। / Chhattisgarh state will host the country's first 'Khelo India Tribal Games'. The mascot of this game is 'Mor Veer'.

Q 37. भारत मार्च 2026 में पहली बार किस खेल की 'कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप' की मेजबानी करने जा रहा है? India is going to host the 'Commonwealth Championship' of which sport for the first time in March 2026?

  • A. कबड्डी / Kabaddi
  • B. खो-खो / kho-kho ✅ (Correct Answer)
  • C. मलखंब / Malkhamb
  • D. कुश्ती / Wrestling

स्पष्टीकरण (Explanation): भारत मार्च 2026 में पहली बार खो-खो (Kho-Kho) खेल की 'कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप' की मेजबानी करेगा, जिसका आयोजन नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होगा। / India will host the 'Commonwealth Championship' of Kho-Kho game for the first time in March 2026, which will be held at the Indira Gandhi Indoor Stadium in New Delhi.

Q 38. महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज कौन बन गई हैं? Who has become the first Indian batsman to complete 4000 runs in Women's T20 International cricket?

  • A. हरमनप्रीत कौर / Harmanpreet Kaur
  • B. स्मृति मंधाना / Smriti Mandhana ✅ (Correct Answer)
  • C. शैफाली वर्मा / Shafali Verma
  • D. जेमिमा रोड्रिग्स / jemima rodrigues

स्पष्टीकरण (Explanation): श्रीलंका के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज़ के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्मृति मंधाना महिला T20 इंटरनेशनल में 4000 रन बनाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं। / Smriti Mandhana has become the first Indian batsman to score 4000 runs in Women's T20 International after performing brilliantly in the first match of the 5-match series against Sri Lanka.

Q 39. भारत के नए मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) के रूप में किसने शपथ ली है? Who has been sworn in as the new Chief Information Commissioner (CIC) of India?

  • A. हीरालाल सामरिया / Hiralal Samaria
  • B. ज्ञानेश कुमार / Gyanesh Kumar
  • C. राजकुमार गोयल / Rajkumar Goyal ✅ (Correct Answer)
  • D. राजीव कुमार / Rajeev Kumar

स्पष्टीकरण (Explanation): रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राजकुमार गोयल ने भारत के नए मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) के रूप में शपथ ली है। इस पद को आरटीआई एक्ट (2005) के तहत स्थापित किया गया था। / Retired IAS officer Rajkumar Goyal has been sworn in as the new Chief Information Commissioner (CIC) of India. This post was established under the RTI Act (2005).

Q 40. प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनी हैं? Who has become the first woman president of Press Club of India?

  • A. रुबिका लियाकत / Rubika Liaquat
  • B. संगीता बरुआ पिशारोती / Sangeeta Barua Pisharoti ✅ (Correct Answer)
  • C. श्वेता सिंह / Shweta Singh
  • D. बरखा दत्त / Barkha Dutt

स्पष्टीकरण (Explanation): असम से संबंध रखने वाली और 'द वायर' (The Wire) न्यूज़ पोर्टल की पत्रकार संगीता बरुआ पिशारोती को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष चुना गया है। / Sangeeta Baruah Pisharoti, a journalist of 'The Wire' news portal who hails from Assam, has been elected the first woman president of the Press Club of India.

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी (FAQs) / Frequently Asked Questions

क्या december 2025 - Monthly Current Affairs Quiz के questions SSC और Railway exams में आते हैं?

हाँ, Current Affairs सेक्शन के तहत december 2025 - Monthly Current Affairs Quiz से बहुत सारे महत्वपूर्ण प्रश्न SSC CGL, CHSL, MTS, GD और RRB NTPC जैसी परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाते हैं।

december 2025 - Monthly Current Affairs Quiz के सबसे महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) कहाँ मिलेंगे?

SSCGKQuiz पर आप december 2025 - Monthly Current Affairs Quiz के विगत वर्षों (Previous Year) के आधार पर तैयार किये गए सर्वश्रेष्ठ MCQs हिंदी में फ्री में प्रैक्टिस कर सकते हैं।

SSC GD और Delhi Police के लिए Current Affairs के important questions?

SSC GD और Delhi Police में Current Affairs से सीधे और तथ्यात्मक (factual) प्रश्न आते हैं। यह december 2025 - Monthly Current Affairs Quiz मॉक टेस्ट आपको उन सभी संभावित प्रश्नों की तैयारी करवाएगा।

december 2025 - Monthly Current Affairs Quiz gk in hindi part 1 की तैयारी कैसे करें?

ऑनलाइन मॉक टेस्ट हल करना और गलत हुए प्रश्नों के explanations (विस्तृत उत्तर) को ध्यान से पढ़ना december 2025 - Monthly Current Affairs Quiz की तैयारी का सबसे अच्छा तरीका है।

किस वेबसाइट पर Current Affairs के फ्री मॉक टेस्ट उपलब्ध हैं?

SSCGKQuiz.in भारत की अग्रणी वेबसाइट है जहाँ आप Current Affairs और december 2025 - Monthly Current Affairs Quiz के बिलकुल फ्री और नवीनतम पैटर्न पर आधारित ऑनलाइन टेस्ट दे सकते हैं।

Shiv Classes Logo

sscgkquiz.in collaborate with

Shiv Classes

By Pankaj Shukla Sir • SSC, Railway, Vyapam Exams